फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers roared about local issues

स्थानीय मुद्दों के लेकर गरजे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers roared about local issues
अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी है। किसानों ने टोल प्लाजा के पास खाना बनाया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कानून वापस होने और एमएसपी की गारंटी लेने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना पांचवें दिन जयपाल सिंह के नेतृत्व में जारी रहा। किसानों ने धरनास्थल पर दोहराया कि गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का धरना चलने तक यहां भी धरना जारी रहेगा। किसानों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन लगातार दबाव बनाकर धरना समाप्त कराना चाह रहा है। स्थानीय मुद्दों पर किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में छह माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही है। खाद और उर्वरक नहीं मिल रहे हैं। बिजली आपूर्ति चरमराई है और बिलों में गड़बड़ी ठीक करने के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही है। कोई भी विपक्षी पार्टी भाजपा के सामने खड़ा होने का साहस नहीं कर पा रही है, भाकियू ही विपक्ष की भूमिका निभा रही है। सरकार को तीनों कानून वापस लेने पड़ेंगे। इस दौरान ठाकुर महेश सिंह, सुभाष शर्मा, गुल्ली सिंह, महेश पहलवान, चंद्रपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed