{"_id":"6ad28f89fa6731229800c439","slug":"farmers-reached-the-collectorate-in-a-tractor-rally-and-staged-a-protest-carrying-sugarcane-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175733-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रैक्टर रैली निकाल कलक्ट्रेट पहुंचे किसान, गन्ना लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रैक्टर रैली निकाल कलक्ट्रेट पहुंचे किसान, गन्ना लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने समेत छह मांगों को लेकर भाकियू चौहान गुट के पदाधिकारी और किसानों ने शुक्रवार को ट्रैक्टर रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। हाथों में गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने गन्ने की होली जलाने का प्रयास किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी कामेंद्र सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने गन्ने की बढ़ती लागत और उसके अनुपात में मूल्य नहीं बढ़ने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा गया कि प्रदेश के करीब 48 लाख गन्ना किसान परिवार इस फसल पर निर्भर हैं। डीजल, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों को समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
हाल की बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान, उड़द, मूंग समेत अन्य फसलों को हुए नुकसान का गांववार सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की। फसल बीमा का भुगतान भी जल्द कराने की मांग उठाई। आलू किसानों को सस्ता बीज उपलब्ध कराने और कोल्ड स्टोर के किराये में सहायता का लाभ पहले निकासी कर चुके किसानों को भी देने की मांग की गई।
विज्ञापन
किसानों ने आलू के बीज की कीमत 1500 रुपये प्रति क्विंटल रखने की मांग की। यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद की कालाबाजारी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान योगेंद्रमाला, महिपाल सैनी, जितेंद्र सिंह चौहान, महिपाल सैनी मौजूद रहे।