फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers protested due to not getting sugarcane slip

Amroha News: गन्ने की पर्ची नहीं मिलने से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Dec 2024 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested due to not getting sugarcane slip
हसनपुर (अमरोहा)। दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा पर गन्ने की पर्ची समय से मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाकर किसानों ने गांव शेखूपुर झकड़ी में प्रदर्शन किया। कहा कि पर्ची नहीं मिलने से गन्ने की आपूर्ति समय से नहीं हो पा रही है। समय पर खेत खाली नहीं हआ तो गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। शिकायत के बावजूद भी मिल के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्र सेवी संगठन की बैठक गांव शेखूपुर झकड़ी में हुई। जिसमें राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि गेहूं बुआई का अंतिम समय चल रहा है। खेतों में पेडी का गन्ना खड़ा है। पर्चियां नहीं मिलने के कारण किसान अपना गन्ना मिल पर नहीं डाल पा रहा है। कुछ किसान मजबूरी में औने- पौने दामों पर कोलुओं पर अपना गन्ना डालने को विवश हैं। जिससे कोल्हू पर गन्ने की बहुतायत है। कोल्हू पर ज्यादा गन्ना डालने के कारण जहां एक ओर किसान आर्थिक हानि का शिकार हो रहे हैं। अपनी गेहूं की फसल की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं भविष्य में चीनी मिल के सामने गन्ना मिलने का संकट उत्पन्न हो जाएगा। जिसके लिए गन्ना विभाग जिम्मेदार है। गेट पर तीसरी फाॅरनाइट का चौथा कॉलम चल रहा है जबकि दादूपुर सेंटर तेजी के साथ कार्य हो रहा है। जो गन्ना विभाग का एक भेदभाव पूर्ण कदम है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो चीनी मिल परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यहां उमेश सैन, दिनेश, कंछिद शर्मा, महेश, सुरेश, क्रांति देवी, राधा, शरफिया, रामपाल, गंगादास, समरपाल, वीर सिंह, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed