फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers protested at the Collectorate, raised slogans and submitted a memorandum.

Amroha News: कलक्ट्रेट पर गरजे किसान, नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

Wed, 12 Nov 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 12 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested at the Collectorate, raised slogans and submitted a memorandum.
अमरोहा। समस्याओं के समाधान की मांग पर किसानों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन शंकर के नेतृत्व में नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन साैंपकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू शंकर के पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। मांगाें को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्डों पर दूसरे बैंकों के मुकाबले अधिक चार्ज लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। केसीसी नवीनीकरण के बाद भी उसकी सब्सिडी आज तक नहीं मिल पाई है। किसानों को आधार कार्ड, ई-केवाईसी के लिए बैंक मित्र के पास जाना पड़ता है। बैंकों में रोजाना कनेक्टिविटी की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा किसान के केसीसी कार्ड की लिमिट तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख किए जाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा हिस्सा प्रमाण पत्र मांगकर किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की सभी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो भाकियू शंकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, विक्रम पंवार, हरि सिंह प्रधान, नेमपाल सिंह, राकेश, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed