फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers protest at the Collectorate, shout slogans

Amroha News: कलक्ट्रेट पर किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 08 Apr 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at the Collectorate, shout slogans
अमरोहा। किसान समस्याओं के समाधान की मांग पर भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट का घेराव कर लिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके बाद सीएम को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा और जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान जोया रोड से जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे थे।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। मांगों को लेकर धरने पर बैठक गए। किसानों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के कारण वह परेशान है। किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश के 20 जनपदों में 956 प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखाओं के द्वारा कई लाख किसान क्रेडिट कार्डों पर दूसरी बैंकों से तीन प्रतिशत ज्यादा ब्याज वसूला जा रहा है। इसे रोका जाए।
विज्ञापन

दो लाख तक के केसीसी पर एनईसी चार्ज लगाया जा रहा है व भूमि बंधक कराई जा रही है, जो कि नियम विरुद्ध है। वन नेशन-वन एजुकेशन की तर्ज पर सभी देशवासियों को एक समान शिक्षा दिलाई जाए। सीबीएसई पब्लिक स्कूलों में प्री नर्सरी से लेकर बारह की कक्षा तक कोर्स ,फीस, ड्रेस आदि के नाम पर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों का भी आर्थिक शोषण बंद किया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने व किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान मय ब्याज दिलाने सहित कई मांगों का पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं किया जाता है तो भाकियू शंकर व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन व आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, चौधरी सत्यवीर सिंह, रवि चौधरी, जगत सिंह चौहान, समरपाल सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article