फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers met DM in protest against smart meters

Amroha News: स्मार्ट मीटर के विरोध में डीएम से मिले किसान

Tue, 26 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 26 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers met DM in protest against smart meters
अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह के पदाधिकारियों व किसानों ने स्मार्ट मीटर पर रोक लगाए जाने व चीनी मिल शुरू होने से पूर्व गन्ना मूल्य 500 प्रति क्विंटल घोषित कराए जाने की मांग की। उन्होंने पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पदाधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि नलकूप व घरेलू कनेक्शनों पर लगा जा रहे स्मार्ट मीटरों को रोका जाए। चीनी मिल शुरू होने से पहले ही गन्ना मूल्य 500 प्रति क्विंटल घोषित किए जाने के साथ ही गन्ना पर्ची पर भी मूल्य अंकित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा किसानों को क्रेडिट कार्ड पर दी जा रही छूट को किसान के खाते में भेजा जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराए जाने समेत पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इस दौरान रणवीर सिंह, हुकम सिंह, गजेंद्र सिंह, सुकेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, भगवान सिंह, विरेंद्र सिंह, अब्बास, अनस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed