फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer's daughter missing; constable accused of luring her away.

Amroha News: किसान की बेटी लापता, सिपाही पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer's daughter missing; constable accused of luring her away.
रजबपुर। मौसी के घर रह रही किसान की बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के पिता ने अमेठी में तैनात सिपाही रजनीश पर बहला-फुसलाकर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले को लेकर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की चर्चा है, जबकि परिजन दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश होने और युवती की जान को खतरा बता रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के रायपुर कलां निवासी रजनीश उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में अमेठी की क्यूआरटी में तैनात है। किसान की बेटी कई दिनों से रजबपुर थाना क्षेत्र में अपनी मौसी के घर रह रही थी। आरोप है कि रजनीश और युवती के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी, जिसे लेकर पहले भी दोनों परिवारों के बीच विवाद हो चुका था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक 21 जुलाई की रात युवती मौसी के घर थी, लेकिन 22 जुलाई की सुबह वह गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि रजनीश उसे अपने साथ ले गया है। युवती के पिता ने तहरीर देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed