फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers created ruckus at the power station over power cuts

Amroha News: कटौती को लेकर किसानों ने बिजली घर पर किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus at the power station over power cuts
हसनपुर। बिजली कटौती से गुस्साए भारतीय किसान यूनियन अंबावत से जुड़े किसानों ने जयतौली बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है। वैसे-वैसे बिजली कटौती भी अधिक हो रही है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के युवा जिला महासचिव हृदेश गुर्जर के नेतृत्व में महरपुर गुर्जर, महमूदाबाद और गंगानगर के किसान एकत्र होकर जयतौली बिजलीघर पर पहुंचे। किसानों ने कहा कि बिजलीघर द्वारा ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति मात्र 4 या 5 घंटे दी जा रही है। जिससे फसलों की सिंचाई नहीं पा रही है। फसलें सूख रही हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। महरपुर फीडर की बिजली कटौती अधिक की जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने जेई अशोक बाबू से फोन से वार्ता की। आश्वासन दिया है कि महरपुर फीडर ट्यूबवेल की बिजली रात्रि 2 बजे से दिन के 12 बजे तक दी जाएगी। इस मौके पर रिंकू गुर्जर, सचिन गुर्जर, कोशिन्द्र गुर्जर अम्बावता, मोहित पोसवाल, सोनू पोसवाल, तेजपाल, नरेंद्र खडकवंशी, कल्यान सिंह खडकवंशी, प्रमोद कुमार, बलवंत सिंह खडकवंशी, शिवलाल सिंह, मुकेश कुमार, शिवम कुमार, नीरज कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed