{"_id":"68113bd9e15eec9b1204d20f","slug":"farmers-are-worried-due-to-non-restoration-of-electricity-supply-to-tubewells-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-139026-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति बहाल न होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति बहाल न होने से किसान परेशान
Wed, 30 Apr 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। पिछले दिनों आई आंधी-बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली सप्लाई तो बहाल कर दी गई हो, लेकिन खेतों पर लगे नलकूपों की लाइनों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। जिससे किसानों को खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे है। किसानों ने खेतों को पहुंचने वाली लाइनों को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने हुसैनी चौक पर पहुंचकर भी प्रदर्शन किया।
बीते 18 अप्रैल को आई आंधी ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया था। कोठी खिदमतपुर से जुड़े बिजलीघर के दो बड़े टावर गिरने से अस्थाई करने के बाद किसी तरह लाइन को चालू किया गया, लेकिन इसके बाद अभी तक खेतों को पहुंचने वाली बिजली की लाइन को ठीक नहीं किया जा सका है। डीजल के इंजनों पर निर्भर होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। किसान गुरवीर सिंह, महीपाल सिंह, रामौतार सिंह, ऋषिपाल सिंह, अजय यादव आदि ने हुसैनी चौक पर प्रदर्शन करते हुए बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। एसडीओ का कहना है कि तूफान के कारण बिजली की लाइनें बाधित हो गई थी। जिनके मरम्मत का काम तेजी के साथ चल रहा है। जल्द ही लाइनों को दुरुस्त कर नलकूपों की आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।