फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers angry with the electricity system staged a protest at Burawali power house

Amroha News: बिजली व्यवस्था से नाराज किसानों ने बुरावली बिजली घर पर दिया धरना

Sun, 23 Jun 2024 05:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry with the electricity system staged a protest at Burawali power house
बुरावली (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन भूमि के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बुरावली बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। कहा कि बिजली की व्यवस्था में सुधार किया जाए। इस दौरान किसानों ने कहा कि बिजली कर्मी का ज्यादा पैसों का बिल निकाल कर किसानों को परेशान कर रहे हैं। बिल वसुली के नाम किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार बिजली कटौती की जा रही है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। बिजली घर पर लाइन मैनों की कमी चल रही है। दो लाइन मैनों को बुरावली बिजली घर पर तैनात किया जाए। इनमें कुछ लाइनमैन का रवैया किसानों के प्रति ठीक नहीं है। समस्याओं को लेकर एसडीओ बिट्टू कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौककेपर प्रदेश संगठन मंत्री किसान यूनियन भूमि गजेंद्र विधूड़ी, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष कल्लन पटवारी, तहसील अध्यक्ष नजीर अब्बास, नगर अध्यक्ष उझारी अनीस अहमद, डॉक्टर सतवीर सिंह, मंडल महामंत्री सचिन त्यागी, राशिद, मंडल महासचिव अजीत भड़ाना, जिला सचिव संदीप व नसीम अली,दीपांशु कुमार, मनसुख गुर्जर, मुस्तकीम, अफसार, अर्जुन, देवराज, आदिल चौधरी, असलम अली, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed