फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers angry after woman was hit at Tigri fair

Amroha News: तिगरी मेले में महिला को टक्कर मारने से किसानों में रोष

Wed, 29 Oct 2025 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry after woman was hit at Tigri fair
तिगरी गंगा मेले में एडीएम से वार्ता करते भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्षदानवीर सिंह। स्रोत - फोटो : credit
तिगरी धाम (अमरोहा)।
विज्ञापन

गंगा मेले में संभल की महिला को एसडीएम की गाड़ी से टक्कर मारने के बाद से किसानों व श्रद्धालुओं में रोष है। भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने इस संबंध में एडीएम से बात की। उन्होंने कहा मेला किसानों का है। उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने मंगलवार को तिगरी मेले में भाकियू के शिविर में पहुंचे। यहां पर एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह भी पहुंचीं और किसान नेता से बात की। दानवीर सिंह ने कहा कि मेले में सोमवार को हुई घटना निंदनीय है। मेला श्रद्धालुओं का है। उनकी ही जमीन पर लगा है। प्रशासन उनका उत्पीड़न कर रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं के तंबुओं को हटाया गया तो उनका संगठन श्रद्धालुओं के साथ मिलकर आंदोलन के लिए मजबूर होगा। एडीएम ने उनको आश्वासन दिया कि मेले में श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान कुशल चौधरी, नरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, गुरमीत सिंह, देशराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन












भाकियू संयुक्त मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी
तिगरी धाम। भाकियू संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी मंगलवार को पीड़ित महिला से मिले। उससे घटना की जानकारी ली। उन्होंने और संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम द्वारा की गई घटना पर रोष जताया। कहा कि मेले में श्रद्धालुओं का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मेले में किसानों को परेशान किया तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य सचिव अरुण सिद्धू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव दलजीत सिंह, राष्ट्रीय सचिव चंद्रपाल सिंह, जिला अध्यक्ष राहुल सिद्धू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed