{"_id":"62cc1d6d97930f6601578d52","slug":"farmer-tried-to-commit-suicide-after-assault-in-adampur-area-of-amroha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पिटाई व अत्याचार से आहत किसान ने की खुदकुशी की कोशिश, पांच हजार रुपयों की उधारी बनी गले की फांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पिटाई व अत्याचार से आहत किसान ने की खुदकुशी की कोशिश, पांच हजार रुपयों की उधारी बनी गले की फांस
Mon, 11 Jul 2022 06:24 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, ढबारसी (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढबारसी (अमरोहा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 11 Jul 2022 06:24 PM IST
सार
आदमपुर थाना क्षेत्र के बीझलपुर गांव निवासी किसान संजय पुत्र चंद्रपाल का कहना है कि चार साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। जिसके बदले में वह पांच के 45 हजार रुपए दे चुका है। आरोप है कि इसके बावजूद भी उधार देने वाले व्यक्ति द्वारा 1.45 लाख रुपए बकाया बताए जा रहे हैं। जिसको लेकर उसे आए दिन तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में दबंग की मारपीट और अत्याचार से आहत किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के बीझलपुर गांव निवासी किसान संजय पुत्र चंद्रपाल का कहना है कि चार साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। जिसके बदले में वह पांच के 45 हजार रुपए दे चुका है। आरोप है कि इसके बावजूद भी उधार देने वाले व्यक्ति द्वारा 1.45 लाख रुपए बकाया बताए जा रहे हैं। कई बार रुपयों की मांग की जा चुकी है। रविवार को किसान गांव के पास ही मैंथा फैक्टरी पर अपनी मैंथा की फसल का तेल निकलवाने गया था। इस दौरान साहूकार वहां पहुंच गया और मैंथा का तेल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद किसान अपने घर पहुंचा और घर में फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों ने उसे ऐसा करते देखा लिया और आनन-फानन फंदे से नीचे उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। किसान की पत्नी ने मामले में दबंग व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश का शर्मा का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।