फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer should get seed from socity

समितियों से किसानों को मिल सकेगा उधार बीज और खाद

Sun, 20 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 20 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
farmer should get seed from socity
तिल - फोटो : getty images
नोटबंदी के चलते परेशान किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। सहकारिता विभाग किसानों की मदद को आगे आया है। विभाग ने गेहूं की बुवाई के लिए किसानों को समितियों से खाद, बीज उधार देने का निर्णय लिया है। किसान उधार लिए खाद, बीज की धनराशि छह माह बाद चुका सकेंगे। वहीं जो किसान बकाएदार घोषित हो चुके हैं। वह समितियों को चेक देकर खाद, बीज प्राप्त कर सकेंगे। विभाग के इस निर्णय से किसानों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


कालेधन पर अंकुश के लिए केंद्र सरकार ने पांच सौ और एक हजार का नोट बंद कर दिया है। इससे आम आदमी के साथ ही किसान भी परेशान हैं। बैंकों से रकम नहीं मिल रही है। रकम लेने के लिए घंटों बैंकों में लाइन में लगना पड़ता है। किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए खाद, बीज का बंदोबस्त करने में भारी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


ऐसे में सहकारिता विभाग किसानों की मदद को आगे आया है। विभाग ने किसानों को उधार गेहूं का बीज और खाद देने का निर्णय लिया है। किसान सहकारी समितियों से उधार गेहूं का बीज और खाद ले सकेंगे। छह माह बाद समिति को भुगतान कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed