फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer shot in land dispute

जमीन के विवाद में किसान को गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot in land dispute
जमीन के विवाद में किसान को गोली मारी
विज्ञापन

जोया(अमरोहा)। जमीन के विवाद के चलते दबंगों ने किसान को गोली मार दी। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने घायल को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर की है। यहां पर किसान लोकेंद्र सिंह और गौरव शर्मा के परिवार रहते हैं। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि करीब 10 साल पहले लोकेंद्र सिंह ने गांव के ही रहने वाले बच्चू से पांच बीसे जमीन खरीदी थी, लेकिन बच्चू ने कुछ दिन पहले उसी जमीन को गौरव शर्मा को बेच दिया। ये जमीन गांव के पास होने के कारण कीमती है, इसलिए लोकेंद्र और गौरव शर्मा के परिवारों के बीच जमीन को लेकर रंजिश रहने लगी। शनिवार की सुबह लोकेंद्र सिंह गन्ना छीलने के लिए गांव में मजदूरों से कहने के लिए जा रहे थे। तभी गौरव शर्मा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लोकेंद्र सिंह को गोली मार दी। गोली लोकेंद्र सिंह के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग निकले। परिजनों ने घायल लोकेंद्र सिंह को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। सीओ ने बताया कि मामले में घायल लोकेंद्र सिंह के बेटे विनीत की तहरीर पर गौरव शर्मा, विपिन, अशोक और बच्चू के खिलाफ हत्या की कोशिश करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

यूपी पुलिस में है घायल किसान का एक बेटा
सीओ के मुताबिक किसान लोकेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नवनीत यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग रामपुर जनपद में हैं, जबकि छोटा बेटा विनीत किसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed