फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer killed in accident

बस से कुचल कर किसान की मौत, हाइवे पर जाम, तोड़फोड़

Sat, 23 Jul 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Sat, 23 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
farmer killed in accident
एक्सीडेंट के बाद जाम लगा रहे लोगों को समझाती पुलिस।

विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर स्थित थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर के निकट शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे बेकाबू डग्गामार बस से कुचल कर किसान की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक को खींच कर धुनाई लगा दी। बस में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिये और हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। गांव के सामने हाइवे पर कट बनाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। मोबाइल पर हुई बातचीत में आला अफसरों के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। 

गांव सलारपुर निवासी किसान ठकुरी (65 साल) पुत्र बुद्धा शाम करीब सात बजे साइकिल से गजरौला से गांव आ रहा था। गांव के सामने ही ठकुरी डिबाइडर पर साइकिल चढ़ा रहा था। उसी समय दिल्ली की ओर से आ रही डग्गामार बस यूपी 13 टी 4754 ने ठकुरी को मय साइकिल से चपेट में ले लिया। ठकुरी बस के पिछले पहिये से कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल बस को रोक लिया और चालक को बाहर खींच लिया। भीड़ लग गई। परिजनों संग महिलाएं भी पहुंच गई। गुस्साई भीड़ ने चालक की धुनाई लगा दी। डंडे और पत्थर बरसा कर बस के शीशे तोड़ दिये। वहीं महिलाएं सड़क पर बैठ गई। ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष पीके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आक्रोश देख थाना क्षेत्र की चौकियों की फोर्स के अलावा रजबपुर थाना पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस जाम खुलवाने के प्रयास में लगी रही। लेकिन ग्रामीण घटनास्थल पर कट बनवाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहे। ग्राम प्रधान वचन सिंह समेत कुछ ग्रामीणों ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। थानाध्यक्ष ने मोबाइल पर पुलिस अधीक्षक एसएस चनप्पा से बात की। एसपी ने थानाध्यक्ष से लिखित में कट बनवाने का आश्वासन देने की बात कही। तब कहीं जाकर पौने नौ बजे जाम खुल सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed