फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer

आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, प्रशासन अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
farmer
अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर चले रहे किसानों के आंदोलन में शरीक होने के लिए जिले के तमाम किसान शुक्रवार को दिल्ली के लिए कूच करेंगे। दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हालांकि किसानों को रोकने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर फोर्स तैनात की गई है जबकि प्रशासन ने प्रमुख किसान नेताओं को नजरबंद करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 28 दिन से देश भर के किसान दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हैं। कई बार किसान और सरकार के बीच वार्ता हो चुकी है। बावजूद इसके कोई हल नहीं निकला है। मंगलवार को मुरादाबाद में किसानों ने बवाल किया था। रामपुर और मुरादाबाद के एसपी का घेराव कर लिया था। तभी एसएसपी मुरादाबाद चोटिल हो गए थे। किसानों के आक्रोश के सामने प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा था। जिसके बाद मंगलवार को पीलीभीत और बरेली के 200 से अधिक किसान अमरोहा होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में सरकार किसानों को लगातार मनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

आज भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाएगी। नरेंद्र मोदी के भाषण का एलईडी के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए जनपद के किसानों को आमंत्रित किया है। लेकिन, किसान संगठनों ने इसके बहिष्कार की चेतावनी दी है। भाकियू असली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए सरकार कृषि कानूनों की विशेषताएं बताना चाहती है। लेकिन, हमारे कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचने वाले किसानों को कृषि कानूनों की कमियां बताएंगे। वहीं, भाकियू भानु के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने बताया शुक्रवार को तमाम किसान दिल्ली चिल्ला बार्डर के लिए कूच करेंगे। भाकियू अराजनीतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी उमेद सिंह ने बताया कि उनके संगठन के जुड़े किसान भी दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed