{"_id":"6aa7014683dd5fd42c035b88","slug":"farmer-jogendra-was-murdered-by-strangulation-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-172950-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गला घोंटकर की गई थी किसान जोगेंद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गला घोंटकर की गई थी किसान जोगेंद्र की हत्या
विज्ञापन
आदमपुर। ओगारपुर के जंगल में शनिवार सुबह मिले 28 वर्षीय किसान जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम हो गया। रिपोर्ट में जोगेंद्र की हत्या गला घोंटकर किए जाने की पुष्टि हुई है। साक्ष्य छिपाने या हमला करने के दौरान उसके चेहरे और गर्दन पर चोटें आई थीं। घटना के 24 घंटे बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
मृतक के पिता रूपराम की तहरीर पर दरियापुर निवासी ब्रजपाल, विष्णु और तेजपाल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम तीनों जोगेंद्र को बाइक पर बैठाकर ले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह नलकूप के पास उसका शव मिला।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर भी उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। गिरफ्तारी न होने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही।