फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer dies due to electrocution

बिजली का करंट लगने से किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:57 AM IST
सार

घेर में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई।परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के धनौरी मीर गांव की है।

विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution

विस्तार

घेर में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। घटना से परिजन बदहवास हो गए। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

ये घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के धनौरी मीर गांव की है। यहां पर किसान कृपाल सिंह (50) का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी बिमला देवी के अलावा एक बेटा योगेश है। परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब पांच बजे कृपाल सिंह घर से घेर में गए थे। यहां पशुओं को चारा डाल रहे थे। तभी काम करते अचानक उन्हें बिजली का करंट लग गया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस दौरान परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed