फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer died due to current

खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
farmer died due to current
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

खेत की सिंचाई कर रहे किसान की बिजली का करंट लग जाने से मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लाए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन जिंदा होने की उम्मीद में उसे निजी अस्पताल ले गए।

थाना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी 55 वर्षीय किसान हरि सिंह मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे खेत पर सिंचाई कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि वह खेत पर बनी नलकूप की कोठरी बंद करने गए। जैसे ही उन्होंने किवाड़ को हाथ लगाया, उसमें करंट आ रहा था। किसान को बिजली ने पकड़ लिया। आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और उसे बचाया। तुरंत उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां पर सीएचसी प्रभारी डा. योगेंद्र सिंह ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन किसान को जिंदा होने की उम्मीद में एक निजी अस्पताल में ले गए। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चौबारा में किसान की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया था। पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed