{"_id":"69c2d543a4926302120d55d4","slug":"farmer-attacked-for-protesting-against-forcibly-taking-tractor-into-field-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160033-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत में जबरन ट्रैक्टर ले जाने का विरोध करने पर किसान पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत में जबरन ट्रैक्टर ले जाने का विरोध करने पर किसान पर हमला
Wed, 25 Mar 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। देहात क्षेत्र के गांव कांकर सराय में खेत में जबरन ट्रैक्टर ले जाने का विरोध करना किसान को भारी पड़ गया। दबंगों ने मिलकर किसान पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित शहीदउद्दीन का आरोप है कि 22 मार्च की सुबह करीब 10 बजे वह अपने ईंख के खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव का ही तब्बन ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचा और जबरन उनके खेत से ट्रैक्टर निकालने लगा। जब शहीदउद्दीन ने इसका विरोध किया तो गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ ही देर में तब्बन ने अपने साथियों को बुला लिया, जिनमें बुल्लन उर्फ जमशेद, कैफ, मुस्तफा, अनस और बिलाल शामिल थे। ये सभी लोग लाठी-डंडे और सरिये लेकर मौके पर पहुंचे और शहीदउद्दीन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने शहीदउद्दीन को बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी आंख और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर गांव के ही फरकान और जूबेर मौके पर पहुंचे और किसी तरह शहीदउद्दीन को बचाया। घटना के बाद घायल अवस्था में शहीदउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।