फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Family slept after drinking tea, found unconscious in the morning, fear of food poisoning

चाय पीकर सोया परिवार सुबह बेहोश मिला, फूड प्वॉयजनिंग की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Family slept after drinking tea, found unconscious in the morning, fear of food poisoning
अमरोहा। रात में चाय पीकर सोए एक परिवार के चार सदस्य सुबह घर में बेहोश पड़े मिले। सुबह ग्रामीणों को सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी लोगों को सरकारी में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। परिवार के मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने फूड प्वॉयजनिंग की आशंका जताई है। वहीं जांच के लिए सभी के ब्लड सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

यह मामला मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव का है। यहां पर किसान यादराम सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी संता देवी के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे सोनू की शादी हो चुकी है। वह अपनी पत्नी कविता के साथ अलग घर में रहता है। जबकि यादराम (50), उनकी पत्नी संता देवी (48), छोटा बेटा मोनू (22) और बेटी मुनेश (18) एक साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम यादराम सिंह पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर धान की कटाई करने गए थे। देर शाम वह घर लौटे, इस दौरान उनकी बेटी मुनेश ने खाना बनाया। लिहाजा सभी ने करीब सात बजे खाने में हलवा, शिमला मिर्च की सब्जी और रोटी खाई थी। इसके बाद करीब 8 बजे सभी लोगों ने चाय पीकर सो गए थे। जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हो गए। सुबह में परिवार के सदस्यों के नहीं जागने पर बड़े बेटे सोनू की पत्नी कविता घर पहुंची। इस दौरान सभी बेहोशी की हालत में पड़े थे। यह देखकर उसने शोर मचा दिया। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में चारों को मंडी धनौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चारों में यादराम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ राहुल अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी लोग फूड प्वॉयजनिंग के शिकार लग रहे हैं। उनके स्वास्थ्य के बारे में 72 घंटे के बाद ही बताया जा सकेगा। फिलहाल सही स्थिति की जानकारी के लिए सभी के ब्लड सैंपल कराए गए हैं। साथ ही उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय लग रही थी कड़वी
अमरोहा। जिला अस्पताल में भर्ती यादराम के बेटे पीड़ित मोनू ने बताया कि चाय का पहला घूंट कड़वा महसूस हुआ था। लेकिन इस दौरान सोचा कि चाय में अदरक पड़ी हुई है, इसलिए ऐसा लग रहा है। इसके बाद वह कैसे बेहोश हुए इसकी जानकारी नहीं है।

परिजनों को सता रही अनहोनी की आशंका
अमरोहा। चाय पीकर बेहोश होने की घटना बीमार परिजनों के गले नहीं उतर रही है। परिवार के सभी लोग एक साथ बेहोश हो जाना कोई अनहोनी की निशानी तो नहीं हैं। परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है।

बेहोशी के बाद अस्पताल में भर्ती मुनेश।

बेहोशी के बाद अस्पताल में भर्ती मुनेश।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed