फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fallow vivakanand

वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाएं

Sun, 10 Jul 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Sun, 10 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
fallow vivakanand
गजरौला के ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य को स्वामी विवेकानंद की तस्वीर सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।

विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संगठन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही ज्ञान भारती इंटर कालेज पहुंच कर प्रधानाचार्य जीपी सिंह को स्वामी विवेकानंद की तस्वीर भेंट की। 

कार्यालय पर  विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला सह संयोजक नितिन चिकारा ने कहा कि नौ जुलाई 1949 को परिषद् की स्थापना हुई थी। स्वामी विवेकानंद जी के चरित्र के अनुरूप विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में कार्य करते हैं। प्रांत सह प्रमुख विपिन सागर ने विद्यार्थियों के हित में परिषद के कार्यों को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर राहुल, संजय, प्रमोद, सोनू, सतेंद्र, मोहित, रूपेश आदि रहे।
विज्ञापन


मंडीधनौरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस शनिवार को नगर की गढ़ी मंदिर धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाई गई। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित शर्मा ने कहा कि आज भी स्वामी विवेकानंद के संदेश प्रासंगिक हैं। उन्होंने शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार को अच्छी और गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध करानी चाहिए। उनका कहना था कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करना प्रत्येक सरकार का दायित्व है। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे विवेकानंद जी के बताए रास्ते पर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर तहसील संयोजक हेमंत सारस्वत ने सरकार से मांग की कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनाव कराएं जाएं। इस अवसर पर रविंद्र सिंह, अरुण दीक्षित, अनुज, मोहित, रोहित अग्रवाल, वरुण चौधरी आदि मौजूद थे।ढबारसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर नेहरू मेमोरियल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह त्यागी को कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद का चित्र भेट किया। इस मौके पर विपिन कुमार, अमन गोयल, आदित्य त्यागी, रविकुमार, सुधांशु सक्सैना, रूपेश त्यागी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed