फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Factory worker dies of heart attack, people collected donations and sent his body

Amroha News: फैक्टरी कर्मी की हार्टअटैक से मौत, लोगों ने चंदा कर भिजवाया शव

Mon, 11 Aug 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 11 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Factory worker dies of heart attack, people collected donations and sent his body
गजरौला (अमरोहा)। शिवपुरी मोहल्ले में फैक्टरी कर्मी राजन यादव (35) की हार्टअटैक से मौत हो गई। वह गाजीपुर का रहने वाला था। मकान मालिक सहित मोहल्ले के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर एंबुलेंस से फैक्टरी कर्मी का शव गाजीपुर स्थित उसके घर भिजवाया।
विज्ञापन

गाजीपुर निवासी एक युवक गजरौला में हाईवे किनारे एक फैक्टरी में काम करता था। वह शिवपुरी मोहल्ले निवासी दिनेश के घर में किराये पर परिवार समेत रहता था। परिवार में पत्नी और एक बेटा है। मकान मालिक और पड़ोसियों के मुताबिक शनिवार को कर्मचारी फैक्टरी से आने के बाद रात कमरे में सो गया। रविवार सुबह काफी देर तक नहीं उठे। जिस पर उनकी पत्नी ने शरीर को हिलाकर देखा लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। पत्नी सुनीता ने हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने अपने घर फोन परिजनाें को पति की मौत की जानकारी दी। इसके बाद शव को अपने घर ले जाने की तैयारी की, लेकिन उस पर पति का शव ले जाने लायक रुपयों का इंतजाम नहीं था। इस दौरान दिनेश शर्मा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव, सभासद सुमन शर्मा, अरुण यादव समेत कई लोग मदद के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया और एक निजी एंबुलेंस बुलाई। फैक्टरी कर्मी का शव गाजीपुर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed