{"_id":"6251c85a3f133f2dd606d3ca","slug":"factory-worker-dies-in-road-accident-jpnagar-news-mbd4242238175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फैक्टरी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फैक्टरी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। फैक्टरी से लौट रहे बाइक सवार कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के अहरौला माफी गांव में धर्मपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका 40 वर्षीय बेटा भूदेव डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। वह रोजाना मोटरसाइकिल से घर आता जाता था। सात अप्रैल की शाम भूदेव ड्यूटी कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह अमरोहा कोतवाली क्षेत्र में नौगांवा सादात रोड पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भूदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सब ही रोते पीटते अस्पताल पहुंचे। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक के पिता धर्मपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। जल्द ही वाहन का पता लगाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।