फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   factory

गजरौला में गैस की दुर्गंध से खलबली, तेवा फैक्टरी में सीएफओ को जाने से रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
factory
गजरौला(अमरोहा)। औद्योगिक नगरी में रात लगभग साढ़े नौ बजे अचानक ही आसमान में धुंध सी छा गई और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा को भी परेशानी महसूस हुई तो उन्होंने जुबिलेंट प्रबंधन से बात की। उन्होंने किसी भी तरह का कोई रिसाव नहीं करने की बात कही। इसके बाद सीएफओ दवा बनाने वाली इज्राइली कंपनी तेवा एपीआई लिमिटेड जा पहुंचे। वहां फैक्ट्री के गेट पर काफी भीड़ जमा थी। सीएफओ ने गाड़ी भीतर ले जानी चाही लेकिन गार्ड ने उन्हें रोक दिया। इसे लेकर उनकी लगभग दस मिनट तक काफी नोकझोंक हुई। बाद में उन्होंने गेट तोड़ने की धमकी दी तो गार्ड ने भीतर जाने दिया। सीएफओ ने बताया कि भीतर प्लांट में एचसीएल के टैंक से रिसाव होता मिला। हालांकि वहां मौजूद अधिकारियों ने इसे सामान्य बताया। सीएफओ सोमवार को जांच की बात कहकर वहां से लौट आए।
विज्ञापन

रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे नगर में अचानक ही धुंध सी छा गई। लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हुई। फायर ब्रिगेड की आवासीय कालोनी में मौजूद सीएफओ के वर्मा को भी परेशानी हुई। उन्होंने जुबिलेंट के एक अधिकारी को फोन कर रिसाव के संबंध में पूछा। उक्त अधिकारी ने बताया कि जुबिलेंट से कोई रिसाव नहीं हुआ। इसके बाद सीएफओ दवा बनाने वाली इज्राइली कंपनी तेवा एपीआई लिमिटेड जा पहुंचे। सीएफओ ने बताया कि गेट पर उन्हें रोक दिया गया और भीतर नहीं जाने दिया। काफी नोकझोंक के बाद उन्होंने गेट तोड़ने की धमकी दी तो गार्ड ने उन्हें भीतर जाने दिया। इसके बाद उनकी टीम ने प्लांट के भीतर घूमकर मुआयना किया। दमकलकर्मी अंग्रेज सिंह एवं कुलदीप कुमार ने बताया कि वहां एचसीएल टैंक में रिसाव हो रहा था। सीएफओ ने बताया कि वह सोमवार को वहां जाकर जांच करेंगे। उधर, तेवा एपीआई लिमिटेड के एसोसिएट डायरेक्टर एके सिंह ने बताया कि उनकी फैक्ट्री में किसी भी तरह का कोई रिसाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed