{"_id":"64d14bee0bf1fd75de0e0ee6","slug":"facilities-in-the-stadium-did-not-increase-even-in-six-months-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-2529-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छह माह में भी नहीं बढ़ीं स्टेडियम में सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छह माह में भी नहीं बढ़ीं स्टेडियम में सुविधाएं
Tue, 08 Aug 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिले में स्टेडियम का निर्माण तो हुआ, लेकिन अभी तक खिलाड़ियों को सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। यह तो तब है कि कंपनी द्वारा क्रीड़ा विभाग को छह माह पूर्व स्टेडियम हैंड ओवर कर दिया गया। खास बात यह है कि यहां अभी पवेलियन और क्रीड़ा अधिकारी का आवास ही बना है। जबकि, बैडमिंटन, वाॅलीबाल कोर्ट, क्रिकेट पिच अभी तैयार नहीं हो सकी है। हालांकि, कोच यहां तीन खेलों के कोच की तैनाती हो चुकी है, लेकिन सुविधा के अभाव में खिलाड़ी नहीं पहुंच रहे हैं।
अमरोहा के मालीखेड़ा गांव में पास 53 बीघा जमीन में 10.69 करोड़ लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण हुआ। पांच जनवरी 2018 को पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने इसका शिलान्यास किया था। फरवरी 2013 में यह स्टेडियम क्रीड़ा विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। उम्मीद थी कि जल्द ही यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेंगी। उन्हें अभ्यास करने का मौका मिलेगा। लेकिन, उनकी उम्मीदें सुविधाओं के इंतजार में दब गई हैं। कहने को यहां कुश्ती, हॉकी व एथलेटिक्स कोच की तैनाती है, लेकिन सुविधाओं का अभाव उन पर भारी पड़ रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि यहां समय-समय पर विभिन्न खेलों के ट्रायल होते हैं। सुबह और शाम कुश्ती और हॉकी के खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचते हैं। यह सही है कि अभी पूरी सुविधाएं नहीं मिली हैं, लेकिन आने वाले दिनों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
-- -
क्रिकेट पिच बनने का अब भी इंतजार
जिला क्रिकेटरों के लिए जाना जाता है। स्टेडियम में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए तीन माह पहले पिच बनाने की तैयारी शुरू हुई, लेकिन अभी तक कार्य अधूरा पड़ा है। कहने को पिच बनाने के लिए मिट्टी तो मंगा ली गई है, लेकिन पिच कब तक तैयार होगी, यह कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
15 अगस्त को होनी है प्रतियोगिता
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों यहां जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता हुई। अब 15 अगस्त को क्रास कंट्री रेस होगी। जिसमें महिला पुरुष धावक शामिल होंगे। 29 अगस्त को खेल दिवस के अवसर पर यहां पर अंडर 14 की हॉकी प्रतियोगिता होगी।