{"_id":"6612f6b3d0012810f109d5e1","slug":"fabricated-false-story-of-her-own-kidnapping-to-trap-neighbors-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-116762-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पड़ोसियों को फंसाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पड़ोसियों को फंसाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। पड़ोसियों को फंसाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग में उसका चालान कर दिया गया।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार की सुबह गजरौला थाना प्रभारी हरीशवर्धन सिंह को फोन पर एक शख्स ने सूचना दी उसका कार सवार चार लोगों ने अपहरण कर लिया है। उसे ओसीता जगदेवपुर के कट पर फेंक गए हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर के निर्देश पर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ पुलिस टीम साथ लेकर मौके पर पहुंचे। यहां पर मिले उम्मेद अली निवासी डासना से पूछताछ की। उसने जिन पर अपहरण का आरोप लगाया था, वह सीसीटीवी फुटेज में अपने घर पर पाए गए।
छानबीन व पूछताछ में सामने आया कि उम्मेद अली मूलरूप से हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के सलाई गांव का निवासी है। जिसे गजराैला थाना पुलिस ने 29 फरवरी-24 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह गाड़ी चोरी के मामले में वारंटी था और दस साल बाद पुलिस के हाथ लगा था। डासना में छिप कर रह रहा था। एक सप्ताह पूर्व ही वह जेल से छूट कर आया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि उसका डासना में चार लोगों से प्लॉट का विवाद चल रहा है। जिनको फंसाने के लिए उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी। उम्मेद अली के खिलाफ हापुड़ देहात थाने में जानलेवा हमला सहित दो, हाफिजपुर थाने में डकैती, मेरठ के परतापुर थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। गजरौला थाने में जान लेवा हमला और शस्त्र अधिनियम सहित तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि उसके खिलाफ अब तक 18 मामले सामने आए हैं। शांति भंग के आरोप में उसका चालान किया जा रहा है।
-- -- -