{"_id":"64cd45bcd5f15174bb0c57b4","slug":"eye-flu-outbreak-eye-drops-worth-rs-35-lakh-sold-in-15-days-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-2334-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आई फ्लू का प्रकोप, 15 दिनों में बिक गईं 35 लाख रुपयों की आई ड्रॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आई फ्लू का प्रकोप, 15 दिनों में बिक गईं 35 लाख रुपयों की आई ड्रॉप
Sat, 05 Aug 2023 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बारिश और गर्मी के साथ मौसम में नमी आई फ्लू का खतरा बढ़ा रही है। सरकारी व निजी अस्पतालों रोजाना बड़ी संख्या में आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। हर दिन पांच से छह सौ मरीज संक्रमित हो रहे हैं। बीमारी बढ़ने के साथ जिले भर में आई ड्रॉप की खपत भी बढ़ गई। दवा विक्रेताओं के अनुसार पिछले पंद्रह दिनों में करीब 35 लाख रुपयों की आई ड्रॉप की बिक्री हो चुकी है। हालात यह हैं कि बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग हर कोई इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की बात करें तो पिछले चार दिनों में एक हजार से ज्यादा आई फ्लू के संक्रमित लोग पहुंचे हैं। बीमारी के चलते आई ड्राॅप की डिमांड बढ़ी है तो मेडिकल स्टोरों पर इसका स्टॉक भी कम होना शुरू हो गया है। अमरेाहा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इब्राहिम मंसूरी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आई फ्लू का प्रकोप फैला हुआ है। हर चौथा व्यक्ति इससे संक्रमित हो रहा है। मेडिकल पर बीमारी से बचाव की आई ड्राॅप की डिमांड भी बहुत तेजी से बढ़ी है। कई नामचीन कंपनियों की दवाइयां ही अब शॉर्ट होने लगी हैं। यदि एक हजार ड्रॉप की डिमांड भेजी जा रही तो तो मात्र सौ से दौ सौ ड्राॅप ही भेजी जा रही हैं। बताया कि जिले भर में पिछले 15 दिनों में 35 लाख की आई ड्राॅप बिक्री होने का अनुमान है।
-- -- -- -
जिले भर में पैर पसार रहा संक्रमण
अमरोहा। आई फ्लू का संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। संक्रमण के लगातार होने के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को 1083 की ओपीडी हुई। जिसमें नेत्र के रोगों की संख्या 320 रही। जिसमें 214 मरीज आई फ्लू के थे। जबकि हसनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 290 मरीजों में 125 मरीज आई फ्लू के पहुंचे। गजरौला, मंडी धनौरा आदि क्षेत्रों में भी सरकारी एवं निजी चिकित्सकों के पास बड़ी तादात में संक्रमित मरीज पहुंचे
-- -- -
सावधानी बरतें, संक्रमित से बनाएं दूरी
अमरोहा। जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ एके गौतम का कहना है कि आई फ्लू एक बैक्टिरियल और वायरल इंफेक्शन है। यह एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर फैलता है। संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर इससे बचा जा सकता है। संक्रमण होने पर अलग रहें तथा अपना तौलिया और रूमाल आदि भी किसी को इस्तेमाल करने के लिए न दें। वैसे इस संक्रमण का असर चार से पांच दिन रहता है। लेकिन, इससे बचाव की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -
कैसे करें आई फ्लू से बचाव
- आई फ्लू से संक्रमित बच्चों को घरों में ही रखें।
- आई फ्लू के बारे में बच्चों को बताएं।
- मानसून के दौरान बच्चों को इनडोर गेम खिलाएं, बाहर न जाने दें।
- आई फ्लू के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- आई फ्लू के दौरान बच्चों को संतुलित आहार दें।
-- -- -- --