{"_id":"642c87ce267085c71a05b4a4","slug":"extorted-3-lakh-rupees-from-former-development-officer-of-lic-by-showing-plot-jpnagar-news-c-15-1-106198-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्लॉट दिखाकर एलआईसी के पूर्व विकास अधिकारी से 3 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्लॉट दिखाकर एलआईसी के पूर्व विकास अधिकारी से 3 लाख रुपये हड़पे
Wed, 05 Apr 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पिता-पुत्र ने एलआईसी के पूर्व विकास अधिकारी को प्लाट दिखाकर तीन लाख रुपये हड़प लिए। अब प्लॉट का बैनामा नहीं करा रहे। पीड़ित की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अमरोहा कैलसा बाईपास स्थित मोहल्ला दरबार कलां में अशफाक हुसैन का परिवार रहता है। वह एलआईसी के पूर्व विकास अधिकारी हैं। उनके बेटे इमरान खान एडवोकेट का आरोप है कि उनके पिता अशफाक हुसैन की मुलाकात मीरा सराय के रहने वाले नायाब और उसके पिता अफसर अली से हुई थी। दोनों ने प्लाट दिखाकर तीन लाख रुपये ले लिए। लेकिन बैनामा कराने के नाम पर आनाकानी करने लगे। इस संबंध में 26 फरवरी 2020 को पंचायत भी हुई लेकिन दोनों पिता-पुत्र ने न तो बैनामा कराया और रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि दोनों पिता-पुत्र गैंग बनाकर विवादित एवं असहाय लोगों की प्रॉपर्टी पर कब्जा करके फ्लोटिंग कर देते हैं। इतना ही नहीं प्लॉट एवं भूखंड दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये हड़प लेते हैं। बाद में लोगों को जमीन पर कब्जा भी नहीं कराते। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में नायाब और उसके पिता अफसर अली के खिलाफ अमानत में खयानत, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।