फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   extension of palika area

शहर की सीमा बढेगी, 21 ग्राम पंचायत, तीन गैर आबाद गांव शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
extension of palika area
अमरोहा। नगर पालिका के सीमा विस्तार की अधिसूचना गुरुवार को आखिरकार जारी कर दी गई है। अब लोगों से आपत्ति मांगे गए हैं। नगर विकास के प्रमुख सचिव को लखनऊ स्थित बापू भवन के कार्यालय में लिखित तौर पर भेज सकते हैं। अब शहर की सीमा में 21 ग्राम पंचायत जुड़ेंगे, जिसमें तीन गैर आबाद गांव शामिल है। इसके अलावा कुल 48 गांव शामिल हो सकते हैं। इन गांव के कुल 14,387 गाटा और क्षेत्रफल 7,797 हेक्टेयर रकबा शामिल है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने शहर के सीमा विस्तार के लिए दो दिसंबर को संस्तुति पत्र भेजा। इसके साथ ही जरुरी कागजी कार्रवाई को पूरा कराया। अमर उजाला ने तीन दिसंबर के अंक में सीमा विस्तार की कवायद को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अध्यक्ष शशि जैन ने विकास का दावा किया है। इस बीच सभासदों ने सीमा विस्तार की कवायद के खिलाफ दोबारा मोर्चा खोल लिए। हाईकोर्ट में सीमा विस्तार के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाले सभासद फहीम शाहनवाज की अगुवाई में बुधवार को फिर प्रमुख सचिव को पत्र भेजे। लेकिन गुरुवार को दोपहर में नगर विकास के प्रमुख सचिव दीपक कुमार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed