फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Explosion in firecracker factory, walls collapsed, three injured

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दीवारें ढहीं, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:48 PM IST
सार

आबादी के बीच चल रही पटाखा बनाने की फैक्टरी में शुक्रवार रात 11 बजे अचानक विस्फोट हो गया।जिसका लाइसेंस हापुड़ की मोती कॉलोनी निवासी सुभान पुत्र नईम के नाम है।एसडीएम अरुण कुमार व सीओ अरुण कुमार सिंह ने लेखपाल से जानकारी ली कि फैक्टरी चलाने को प्रशासन का जारी लाइसेंस है या नहीं।

विज्ञापन
Explosion in firecracker factory, walls collapsed, three injured

विस्तार

आबादी के बीच चल रही पटाखा बनाने की फैक्टरी में शुक्रवार रात 11 बजे अचानक विस्फोट हो गया। यहां रखी आतिशबाजी और आतिशबाजी बनाने की सामग्री जलने से तेज धमाका हुआ। जिससे भवन की दीवारें ध्वस्त हो गईं और शेड पर पड़ी टिनें बीस फीट उछलकर पेड़ों पर जा टंगी। हादसे में फैक्टरी स्वामी समेत तीन लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज से आसपास दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्टरी संचालक पर लापरवाही के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही डीएम ने थाना प्रभारी को फैक्टरी का लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गजरौला में अल्लीपुर भूड़ से दक्षिण दिशा में सादुल्लापुर से हसनपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर पिछले चार साल से आतिशबाजी बनाने की फैक्टरी चल रही है। जिसका लाइसेंस हापुड़ की मोती कॉलोनी निवासी सुभान पुत्र नईम के नाम है। अल्लीपुर भूड़ निवासी युवा तनिष्क, रोहित, मोनू, चेतन ने बताया कि वह शुक्रवार रात 11 बजे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रहा क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी दौरान तेज धमाके की आवाज आई। सभासद विनोद गुर्जर, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ.उत्तम सिंह प्रजापति, प्रताप सिंह, सोमपाल सिंह, जोगेश जाटव, अखिलेश, दीपक, तेजवीर सैनी, पवन रूपेंद्र, अशफाक आदि ने बताया कि तेज धमाकेसे उनकी नींद टूट गई। बाहर आकर देखा तो पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ था। जिसमें फैक्टरी संचालक सुभान के अलावा हापुड़ के उमरपुर गांव निवासी गौरव और मोतीनगर निवासी सलमान घायल हो गए , जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुभान को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। विस्फोट से दीवारें ढह गईं और शेड की टिनें बीस फीट ऊंचाई से उड़ते हुए पेड़ों पर टंग गईं। एसडीएम अरुण कुमार व सीओ अरुण कुमार सिंह ने लेखपाल से जानकारी ली कि फैक्टरी चलाने को प्रशासन का जारी लाइसेंस है या नहीं। यहां पर आतिशबाजी बनाई जाती थी या भंडारण किया जाता था। एसडीएम व सीओ ने निजी अस्पताल में भर्ती गौरव व सलमान से जानकारी ली। मुख्य अग्निशमन अधिकारी व फायरब्रिगेड अधिकारी रतन सिंह ने भी जांच की।
विज्ञापन

एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि आतिशबाजी फैक्टरी में विस्फोट का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है कि फैक्टरी संचालन के पास आतिशबाजी बेचने और बनाने का लाइसेंस है। जांच की जा रही कि विस्फोट किस कारण से हुआ। फायरब्रिगेड अधिकारी रतन सिंह की तहरीर पर थाना पुलिस ने फैक्टरी स्वामी सुभान के खिलाफ लापरवाही बरतने कस केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि मुकदमा दर्जकर लिया गया है। दो लोग हिरासत में हैं। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed