फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Explanation sought from District Tuberculosis Officer who was absent in the meeting

Amroha News: बैठक में अनुपस्थित जिला क्षय रोग अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब

Tue, 23 Sep 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from District Tuberculosis Officer who was absent in the meeting
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने धनौरा और जोया ब्लॉक में कम प्रसव पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रसव बढ़ाने के लिए आशा व एएमएम के कार्यों की समीक्षा करें और खराब कार्य करने वाली आशाओं और एएनएम पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई बच्चा टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए। मंत्रा पोर्टल पर समय से फीडिंग कराएं। डीएम ने बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल त्रिवेदी का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 से अधिक आयु वाले बुजुर्गों के शत-प्रतशित आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बच्चों व बुजुर्गों को निशुल्क वितरण होने वाले चश्मों को जल्द खरीद करने को कहा। जिले में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी भी दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लगी टीम आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिमाह विजिट करें। बैठक में सीएमओ डाॅ. सत्यपाल सिंह, सीएमएस डॉ. एके भंडारी सहित संबंधित अधिकारी व सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed