फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   EVM and VVPAT will be monitored in elections through GPS

Amroha News: चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट पर जीपीएस से रहेगी नजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
EVM and VVPAT will be monitored in elections through GPS
अमरोहा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को अमरोहा लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। इस बार चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम व वीवीपैट पर जीपीएस से नजर रखी जाएगी, क्योंकि जिन वाहनों में इन मशीनों को रखा जाएगा, उनमें जीपीएस लगाया जाएगा। ईवीएम के उपयोग संबंधी जितने भी कार्य होंगे, उनमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। इतना ही नहीं ईवीएम को मतदान केंद्रों में भेजने से पहले भी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन्हें सील किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनावों में ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव के लिए तकरीबन 2053 ईवीएम और इतने ही वीवीपैट मशीनें हैं। वीवीपैट मशीन पर मतदाता यह देख सकता है कि जो वोट उसने डाला है, वह किसे गया है। अक्सर चुनाव में हार के बाद प्रत्याशी ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाते हैं। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने ईवीएम के इस्तेमाल में पूरी पारदर्शिता बरतने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसी के तहत चुनाव में लगे वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा होगा, ताकि इससे निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जीपीएस लगे वाहन अथवा मोबाइल एप आधारित जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट की आवाजाही की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि वेब पोर्टल अथवा मोबाइल एप के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में ईवीएम नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। यहां से ईवीएम वाले वाहनों पर लगातार नजर रखी जाएगी और इसकी रिकॉर्डिंग भी होगी, जिससे यह पता चल सकेगा कि वाहन किस रास्ते से कहां तक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed