फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Every second patient who gets tested has thyroid problems.

Amroha News: जांच कराने वाले हर दूसरे मरीज को थायराइड

Sat, 27 Sep 2025 10:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 27 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Every second patient who gets tested has thyroid problems.
अमरोहा। लोगों में थायराइड की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले एक महीने में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। जांच कराने वाले हर दूसरे मरीज थायराइड की समस्या से जूझ रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना 80 मरीजों की जांच हो रही है इसमें करीब 40 लोग थायराइड पीड़ित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

अनियमित जीवनशैली से शरीर में हार्मोनल संतुलन बिगड़ रहा है। इससे थायराइड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 1200 से 1500 मरीज आ रहे जिनमें से 35 से 40 मरीज थायराइड के हैं। डॉक्टर मरीजों को इलाज के साथ जीवनशैली में बदलाव की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि थायराइड की समस्या सभी उम्र के लोगों में बढ़ रही है।
विज्ञापन

हमारी गर्दन में मौजूद थायराइड ग्रंथि जब बहुत अधिक या बहुत कम हार्मोन का उत्पादन करने लगती है, तो कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। थायराइड के चलते मोटापा, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, लिवर, हृदय के अलावा ब्रेन सिस्टम को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी जीवनशैली और खानपान की गड़बड़ी इन विकारों को बढ़ाने वाली हो सकती है जिसके बारे में सभी लोगों को जानना और बचाव के लिए निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। सही आहार, नियमित व्यायाम जैसे उपायों की मदद से आप इन समस्याओं से बचे रह सकते हैं। चिकित्सकों ने बताया कि थायराइड की समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिल रही है। बताया कि आमजन को सेहत को लेकर ध्यान देना चाहिए। बाहर की चीजों को खाने पीने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
यह करें थायरॉइड के मरीज
- 30 की उम्र के बाद डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से थायरॉइड का टेस्ट कराते रहें।
- आयोडीन युक्त भोजन, साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
- नियमित व्यायाम की आदत बनाएं। सर्वांगासन, हलासन, भुजंगासन फायदेमंद है।
- थायराइड हार्मोन असंतुलन के कारण नींद की समस्या हो सकती है।
- 24 घंटे में कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद जरूरी है।
- फास्ट फूड्स, ज्यादा तला-भुना खाना या मीठे पेय पदार्थों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed