फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Even those who pay income tax to the government are availing of the widow pension.

Amroha News: सरकार को आयकर देने वालीं भी ले रहीं विधवा पेंशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Even those who pay income tax to the government are availing of the widow pension.
अमरोहा। जिले में विधवा पेंशन का लाभ लेने वाली 22 महिलाएं आयकरदाता पाई गई हैं। इनके पात्रता सत्यापन के लिए विभाग की ओर से सूची आयकर विभाग मुरादाबाद भेजी गई थी, लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। सत्यापन में देरी होने से विभागीय स्तर पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। संबंधित विभाग की ओर से सूची का सत्यापन कराने के लिए डीएम के स्तर से रिमाइंडर पत्र भेजने की तैयारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित महिलाएं विधवा पेंशन की पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान में 40,760 महिलाएं निराश्रित पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपये की पेंशन सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। हाल ही में प्रदेश स्तर पर नियोजन विभाग द्वारा कराई गई जांच में प्रदेश भर में 7,077 ऐसी महिलाएं सामने आईं, जिन्होंने आयकर रिटर्न दाखिल किया था, लेकिन इसके बावजूद वे विधवा पेंशन का लाभ ले रही थीं। अमरोहा जिले में ऐसी 22 महिलाओं की पहचान हुई है।
विज्ञापन

शासन से सूची प्राप्त होने के बाद जिला प्रोबेशन विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मामला आयकर विभाग से संबंधित होने के कारण विभाग ने स्वयं जांच कराने में असमर्थता जताई। जिला प्रोबेशन अधिकारी आरके सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया और आयकर विभाग से जांच कराने की आवश्यकता बताई। इसकी सूची आयकर विभाग को चार माह पहले भेजी गई थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

आयकर विभाग को सत्यापन के लिए सूची भेजी गई लेकिन अभी तक वहां से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। अब डीएम स्तर से रिमाइंडर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित महिलाएं पेंशन की पात्र हैं या नहीं। रिपोर्ट आने के बाद शासन के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed