फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Even small vehicles will be banned from the highway from 2 pm today

कांवड़ यात्रा : आज दोपहर दो बजे से हाईवे पर छोटे वाहन भी होंगे बंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Even small vehicles will be banned from the highway from 2 pm today
अमरोहा। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। रविवार को दो बजे से हाईवे रोडवेज बस, कारों व अन्य छोटे वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। सभी वाहनों वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। पुलिस ने ये फैसला कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर लिया है।
विज्ञापन

कल सावन माह का तीसरा सोमवार है। इस दिन शिवभक्त भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करेंगे। इसलिए मुरादाबाद, बुलंदशहर, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, बदायूं के हजारों से भक्त गंगाजल लेने ब्रजघाट आ रहे हैं। जबकि कई शिव भक्त वापस लौट रहे हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों का सिलसिला भी जारी है। प्रशासन में कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर रखा है। सोमवार से शुक्रवार के बीच लोगों की सहूलियत को देखते हुए रोडवेज बसों समेत छोटे वाहनों को हाईवे की मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर गुजारा जाता है। जबकि कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए मालवाहक बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। जबकि, दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित है। यह व्यवस्था पूरे सावन भर रहेगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को लेकर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी। इसलिए रविवार की दोपहर दो बजे से हाईवे को जीरो ट्रैफिक कर दिया जाएगा। जिसके चलते हाईवे पर कार, पिकअप व अन्य छोटे बहन भी नहीं चलेंगे। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed