फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Evaluation will start from today at four centers

Amroha News: आज से शुरू होगा चार केंद्रों पर मूल्यांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Evaluation will start from today at four centers
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद आज से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया जाएगा। जिले में चार केंद्रों पर 1634 परीक्षक 3 लाख 15 हजार 286 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। मूल्यांकन से पहले एक घंटा परीक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की बारी है। आज से शुरू होने वाले मूल्यांकन के लिए जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, एकेके इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज व जेएसएच इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यहां जेएसएच इंटर कॉलेज और एकेके इंटर कॉलेज में हाईस्कूल व राजकीय इंटर कॉलेज व आईएम इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल की एक लाख 55 हजार 463 उत्तर पुस्तिकाओं एवं इंटर की एक लाख 59 हजार 823 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए 1634 परीक्षकों एवं 133 प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। मूल्यांकन शुरू होने से पहले परीक्षकों को एक घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरु होगी। डायट के प्राचार्य को मूल्यांकन केंद्रों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जबकि मूल्यांकन केंद्रों पर एक विभागीय स्टेटिक मजिस्ट्रेट व एक प्रशासनिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

-----


जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन भी निष्पक्ष व कड़ी सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगा। बोर्ड के निर्देश पर समयावधि के भीतर ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।- विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed