फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ESI hospital expected to open, ease of treatment for 10 thousand workers

ईएसआई अस्पताल के खुलने की उम्मीद,10 हजार श्रमिकों को इलाज में आसानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
ESI hospital expected to open, ease of treatment for 10 thousand workers
अमरोहा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई अस्पताल) खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। यह गजरौला में कोरल फैक्ट्री परिसर में खुलेगा। स्वर्गीय चेतन चौहान के परिवार ने जमीन दान की है। मंडल का इकलौता अस्पताल 2.5 एकड़ भूमि में बनेगा। इसमें 10,000 से अधिक श्रमिकों को इलाज में आसानी मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और औद्योगिक नगरी गजरौला की कई फैक्ट्री में हजारों श्रमिक काम करते हैं। आकस्मिक दुर्घटना और श्रमिकों के इलाज के लिए सरकारी चिकित्सालय नहीं है। इसके अलावा हाइवे होने से मार्ग दुर्घटना में अक्सर लोग घायल होते हैं उन्हें इलाज के लिए दूसरे जगहों के अस्पताल में जाना पड़ता है। इससे घायल को तत्काल इलाज के बजाए समय अधिक लगता है। घायल को इलाज में देरी से जान पर संकट आ सकता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्हें तत्काल इलाज के लिए कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चेतन चौहान के भाई पुष्पेंद्र चौहान ने अस्पताल खोलने के लिए जमीन देने का ऐलान किया। उनकी पत्नी और विधायक संगीता चौहान ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का अस्पताल खोलने में तेजी लाने के निर्देश दिए। कानपुर स्थित अपर निदेशक ने औपचारिकता पूरी कराई। अपर मुख्य सचिव ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक दिल्ली को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

श्रमिक और सरकारी कर्मचारी को मुफ्त इलाज सरकारी और पंजीकृत फैक्ट्री के कर्मचारी और उसके परिवार को मेडिकल सुविधा मिलेगी। यहां इलाज पूरी तरह मुफ्त रहेगा। मंडल का इकलौता अस्पताल खुलने से श्रमिकों को लाभ मिलेगा। दवाएं भी मुफ्त में मिलेंगी। गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। उसका खर्च ईएसआईसी के जरिए वहन होगा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल 30 बेड का रहेगा। यह आवश्यक सुविधाओं से लैस रहेगा। अस्पताल में सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed