फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   EO and inspector inspected sealed warehouse, bones found

Amroha News: सील गोदाम का ईओ और इंस्पेक्टर ने किया निरीक्षण, मिलीं हड्डियां

Tue, 12 Sep 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
EO and inspector inspected sealed warehouse, bones found
अमरोहा। करीब एक साल पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सील किए गए गोदाम का सोमवार को नगर पालिका के ईओ और पुलिस इंस्पेक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान दो कमरों पर सील लगी मिली। जबकि गोदाम परिसर में हड्डी भी पड़ी हुई थीं। हड्डी पुरानी है या नई और कहां से आईं इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में कैलसा बाइपास पर एक गोदाम बना हुआ है। यहां से एक साल पहले पक्षी मांस के टुकड़े लेकर उड़ते देखे जा रहे थे। स्थानीय लोग तेज दुर्गंध से परेशान थे। इसकी शिकायत किसी ने आईजीआरएस पर की। जिसके आधार पर 21 सितंबर 2022 को तत्कालीन एसडीएम सदर अनिल कुमार व सीओ विजय कुमार राणा, ईओ डॉ बृजेश सिंह और इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर गोदाम पर छापा मार दिया था। गोदाम से दुर्गंध आ रही थी। अधिकारियों ने गोदाम का ताला तुड़वा कर भीतर देखा तो कमरों में भारी मात्रा में मवेशियों की खाल, हड्डी व अन्य अवशेष मिले थे। कुछ अवशेष ताजा भी थे। जिसके बाद यहां मवेशियों का कटान किए जाने की आशंका जताई थी। इस मामले दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को फिर सूचना मिली कि गोदाम के कमरों की सील तोड़ दी गई है। जिसकी सूचना मिलते ही ईओ डॉ. बृजेश सिंह और इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने मौके पर जाकर गोदाम का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गोदाम के दोनों कमरों पर सील लगी हुई मिली है। गोदाम परिसर में कुछ हड्डियां पड़ी हुई थीं जो पुरानी हैं। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed