{"_id":"6a0b64c47db0ef3d7707ccc0","slug":"encounter-with-cattle-thieves-three-arrested-one-criminal-shot-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-163999-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पशु चोरों से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पशु चोरों से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली
Tue, 19 May 2026 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 19 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। थाना क्षेत्र में पुलिस और पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान तीन अंतर जनपदीय पशु चोर गिरफ्तार किए गए हैं। इस दौरान एक बदमाश और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए हैं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि रविवार की रात को सैदनगली पुलि को सूचना मिली कि हाल ही में क्षेत्र के गांवाें से चोरी की गई भैंसों को टाटा मैजिक वाहन में लादकर पशु चोर व तस्कर ले जा रहे हैं। पुलिस ने सकतपुर रोड बदमाशाें की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने उनके वाहन को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों के द्वारा चलाई गई गोली सिपाही रोहित कुमार के दाहिने बाजू को छूती हुई निकल गई। जिससे सिपाही घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। जिसमें उझारी के मोहल्ला गढ़ी निवासी बदमाश फूलकुंवर की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। फूलकुंवर के साथ ही पुलिस ने दानिश कुरैशी निवासी जयतौली व लुकमान निवासी मछरई थाना रहरा को गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से चोरी की तीन भैंस, अवैध हथियार और दिल्ली नंबर का टाटा मैजिक वाहन बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों पर हैं कई मामले दर्ज
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी फूलकुंवर के खिलाफ पहले से 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। लुकमान पर तीन और दानिश कुरैशी के खिलाफ 18 गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों पर हैं कई मामले दर्ज
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी फूलकुंवर के खिलाफ पहले से 14 से अधिक मामले दर्ज हैं। लुकमान पर तीन और दानिश कुरैशी के खिलाफ 18 गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन