फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   employees refuse for counting

कर्मियों ने किया मतगणना का बहिष्कार

Sat, 02 Dec 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/ अमरोहा।  Updated Sat, 02 Dec 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
employees refuse for counting
मतगणना के दौरान भोजन न मिलने पर हंगामा करते कर्मचारियों को समझाते एसडीएम।
जीआईसी में चल रही मतगणना में कर्मियों के लिए खाना और पानी का इंतजाम नहीं किया गया। जिससे दोपहर के समय मतगणना कर रहे कर्मचारियों का पारा चढ़ गया। गुस्साए कर्मियों ने मतगणना का बहिष्कार कर जमकर हंगामा काटा। प्रशासन को जमकर कोसा। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह से खाना और पानी दिलाने की मांग की। खाना और पानी का इंतजाम होने के बाद ही मतगणना कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक मतगणना प्रभावित रही।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका परिषद और जोया नगर पंचायत की मतगणना अमरोहा के जीआईसी में सुबह आठ बजे शुरू होनी थी। लेकिन व्यवस्थाएं पूरी न होने पर मतगणना डेढ़ घंटा देरी से सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई। दोपहर करीब एक बजे अचानक कर्मियों ने मतगणना का बहिष्कार कर दिया। मतदान कर्मियों का कहना था कि प्यास से गला सूख रहा है। न तो पानी का इंतजाम किया गया है और न ही खाने के पैकेट दिए गए हैं। कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मतगणना स्थल पहुंच गए और कर्मचारियों से वार्ता की। कर्मचारियों ने कहा कि उनके लिए न तो पानी है और न ही खाना दिया गया। ऐसे में मतगणना कैसे हो सकेगी। पानी और खाने का इंतजाम किया जाए। अफसरों के निर्देश पर तत्काल खाने के पैकेट और पेयजल की बोतलें मंगवा कर बंटवाई गईं। तब कहीं कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे से अधिक समय तक मतगणना कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed