{"_id":"62003400177ee10ce06f0241","slug":"employees-must-vote-by-postal-ballot-district-magistrate-jpnagar-news-mbd4181552103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलेट से मतदान अवश्य करें कर्मचारी : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलेट से मतदान अवश्य करें कर्मचारी : जिलाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि मतदान कार्मिकों द्वारा हर हाल में पोस्टल बैलेट से मतदान करना होगा। कोई भी मतदान कार्मिक मतदान से छूटना नहीं चाहिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी बीके त्रिपाठी ने जोया रोड स्थित एलएसए स्कूल में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कहा कि जितने भी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण ले रहे हैं, उन कार्मिकों का शत प्रतिशत पोस्टल बैलट द्वारा मतदान होना चाहिए। कोई भी कार्मिक बिना मतदान के नहीं रहना चाहिए। तीनों पालियों में आने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण लेने के बाद पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करना आवश्यक होगा। मतदान कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। निरीक्षण में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, परियोजना निदेशक, जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने ईवीएम वेयर हाउस में वीवीपैट और ईवीएम में बैलट पेपर सेटिंग के कार्य का निरीक्षण कर निर्देेश देते हुए कहा कि समय से इसको अंतिम रूप दिया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जल्द से जल्द यह कार्य समाप्त हो जाना चाहिए। कहा कि ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित कोई भी प्रक्रिया अधूरी नहीं रहनी चाहिए। गंभीरता के साथ कार्य करते हुए जल्द से जल्द इसका अंतिम रूप दिया जाए। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल सूचित किया जाए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त भगवान शरण, उप जिला अधिकारी सदर विजय शंकर समेत सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।