फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   employee of forest department was dead in accident by dial 100

100 डायल ने वनकर्मी को रौंदा मौत पर भड़के, लगाया जाम

Thu, 02 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 02 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
employee of forest department was dead in accident by dial 100
यूपी सरकार - फोटो : SELF
हसनपुर-रहरा रोड पर रहरा के पास 100 डायल पुलिस गाड़ी की चपेट में आए बाइक सवार वनकर्मी की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रहरा चौकी के सामने रोड पर जाम लगा दिया। साढ़े तीन घंटे तक जाम लगा रहा है। गाड़ी चालक सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही जाम खुला। वनकर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन


आदमपुर थाना इलाके के गांव खुशहालपुर निवासी पचास वर्षीय धर्मवीर सिंह वन विभाग में आदमपुर वीट प्रभारी के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे धर्मवीर बाइक से रहरा से दौरारा की ओर जा रहे थे। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही 100 डायल पुलिस की गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मवीर बेहोश होकर सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, नाराज लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर रहरा चौकी के सामने रोड पर करीब दस बजे जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जाम खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। मौके पर सैदनगली पुलिस व एसएसबी फोर्स के साथ ही सीओ हसनपुर भी पहुंच गए। करीब डेढ़ बजे 100 डायल पुलिस गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जाम खुलवाया जा सका।रहरा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर 100 डायल पुलिस की गाड़ी के चालक विजेंद्र के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed