{"_id":"69a0a3beb53d368c770ebd01","slug":"emphasis-on-arrest-of-top-ten-criminals-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-158276-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी पर दिया जोर
विज्ञापन
अमरोहा। डीआईजी मुनिराज जी दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को अमरोहा पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में गार्द की सलामी ली और विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया।
उन्होंने वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, डीसीआरबी और शिकायत प्रकोष्ठ के अलावा सोशल मीडिया सेल और विशेष जांच प्रकोष्ठ जैसी अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया। विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। उनके व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने उपस्थित फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान एएसपी अखिलेश भदौरिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं डीआईजी ने एसपी अमित कुमार आनंद के साथ अमरोहा देहात थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। अपराध व त्योहार रजिस्टर रखने, शस्त्रों का रखरखाव दुरुस्त करने को कहा गया। पुलिसकर्मियों से शस्त्र संचालन कराया गया। टॉप टेन अपराधियों, वांछितों व गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया गया। ग्राम प्रहरियों से संवाद कर सजग रहने और घटनाओं की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए।