फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Emotional tribute paid to martyrs on Police Memorial Day

Amroha News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Emotional tribute paid to martyrs on Police Memorial Day
अमरोहा। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। एसपी ने पुलिस कर्मियों को स्मृति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया। साथ ही पुलिस कर्मियों को सत्य, निष्ठ और ईमानदारी के साथ काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह और सीओ विजय सिंह राणा सहित तमाम पुलिस कर्मियों ने शहीद पुलिस के जवानों को नमन कर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों द्वारा शहीदों को शोक सलामी दी गई। भारतीय पुलिस बलों के जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य राज्यों के पुलिस जवानों द्वारा किए गए उनके त्याग, बलिदान को याद कर उनके सम्मान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर उनको याद किया। एसपी ने पुलिस ने शहीद जवानों के त्याग, बलिदान पर प्रकाश डालते हुए पुलिस कर्मियों को निष्ठापूर्वक कर्तव्य व दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि समाज को भय व अपराध मुक्त माहौल देना ही पुलिस का एक मात्र उद्देश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed