{"_id":"66620a09d56978d0c2006494","slug":"electricity-supply-in-hasanpur-area-remained-suspended-for-four-hours-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-119882-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आंधी बारिश से चार घंटे ठप रही हसनपुर की बिजली, लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आंधी बारिश से चार घंटे ठप रही हसनपुर की बिजली, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र में बुधवार की रात आंधी-बारिश की वजह से हसनपुर नगर और आसपास से ग्रामीण इलाके की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक ठप रही। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों के इनवर्टर जवाब दे गए। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई।
बुधवार की रात अचानक करीब 11 बजे मौसम खराब हो गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी के साथ उझारी स्थित 132 केवीए बिजलीघर से हसनपुर को जोड़ने वाली लाइन में फाल्ट हो गया। जिससे पूरे शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हुई। इन्वर्टर जवाब दे गए। घरों में पानी खत्म हो गया। मौसम साफ होने के बाद बिजली कर्मियों की टीम फाल्ट की लोकेशन तलाशने निकली। इसके बाद रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
लोगों का कहना है कि जरा सी हवा चलने पर भी फाल्ट हो जाता है। इस समस्या का कोई स्थायी समाधान कराया जाए। ताकि ऐसी समस्या का सामना दोबारा ना करना पड़े। जेई शाहिल गांधी का कहना है कि आंधी की वजह से फाल्ट होने पर आपूर्ति प्रभावित हुई। लेकिन बहुत जल्द ही उसे सही कर दिया गया।