{"_id":"58c2f29f4f1c1b0f3bdc5a31","slug":"electricity-supply-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा-बारिश ने ठप की बिजली, 200 गांवों में छाया रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा-बारिश ने ठप की बिजली, 200 गांवों में छाया रहा अंधेरा
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा के साथ आई बारिश से गुरुवार रात जिला अस्पताल समेत पूरे क्षेत्र की आपूर्ति गुल हो गई। शहरी क्षेत्र के बिजलीघरों की लाइनों में आए फाल्ट को कर्मियों ने ठीक कर लिया, लेकिन ग्रामीण लाइनों के ब्रेक डाउन सही नहीं हो पाए। जिसके चलते पूरी रात बिजली सप्लाई बाधित रही।
चार बिजलीघर बंद रहे। इनसे जुड़े करीब 200 गांवों में अंधेरा छाया रहा। शुक्रवार को 15 घंटे बाद जिला अस्पताल की लाइन सही हो पाई, जिसके बाद ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। गुरुवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला था, जिसके बाद आसमान में बादल छाए थे और बरसात शुरू हो गई थी।
तेज हवा के साथ चालू हुई बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। हाईटेंशन लाइनों में जहां तहां फाल्ट हो गया था। गुलड़िया से डायरेक्ट जिला अस्पताल को जोड़ने वाली लाइन भी ब्रेक डाउन में आ गई थी, जिससे अस्पताल की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र के कैलसा, कोठी खिदमतपुर, मूढ़ाखेड़ा, सिवौरा बिजलीघर की सप्लाई भी बंद हो गई थी। इनसे जुड़े करीब 200 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। नगर क्षेत्र के बिजलीघरों की सप्लाई कर्मियों ने सुचारु कर दी थी, लेकिन अस्पताल व गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
शुक्रवार की सुबह से ही कर्मचारी लाइनों की पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाशने की कार्रवाई में जुट गए थे। करीब 15 घंटे बाद कर्मियों ने लाइन ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी। ग्रामीण इलाके की सप्लाई भी दोपहर बाद सुचारु कर दी। जेई ट्रांसमिशन शमीम इकबाल नकवी ने बताया कि सभी लाइनें दुरुस्त हो गई हैं। अब किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।