फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   electricity supply fail

तेज हवा-बारिश ने ठप की बिजली, 200 गांवों में छाया रहा अंधेरा

Sat, 11 Mar 2017 12:08 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
electricity supply fail
बिजली संकट
तेज हवा के साथ आई बारिश से गुरुवार रात जिला अस्पताल समेत पूरे क्षेत्र की आपूर्ति गुल हो गई। शहरी क्षेत्र के बिजलीघरों की लाइनों में आए फाल्ट को कर्मियों ने ठीक कर लिया, लेकिन ग्रामीण लाइनों के ब्रेक डाउन सही नहीं हो पाए। जिसके चलते पूरी रात बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन


चार बिजलीघर बंद रहे। इनसे जुड़े करीब 200 गांवों में अंधेरा छाया रहा। शुक्रवार को 15 घंटे बाद जिला अस्पताल की लाइन सही हो पाई, जिसके बाद ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। गुरुवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला था, जिसके बाद आसमान में बादल छाए थे और बरसात शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


तेज हवा के साथ चालू हुई बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी। हाईटेंशन लाइनों में जहां तहां फाल्ट हो गया था। गुलड़िया से डायरेक्ट जिला अस्पताल को जोड़ने वाली लाइन भी ब्रेक डाउन में आ गई थी, जिससे अस्पताल की आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात क्षेत्र के कैलसा, कोठी खिदमतपुर, मूढ़ाखेड़ा, सिवौरा बिजलीघर की सप्लाई भी बंद हो गई थी। इनसे जुड़े करीब 200 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। नगर क्षेत्र के बिजलीघरों की सप्लाई कर्मियों ने सुचारु कर दी थी, लेकिन अस्पताल व गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।


शुक्रवार की सुबह से ही कर्मचारी लाइनों की पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाशने की कार्रवाई में जुट गए थे। करीब 15 घंटे बाद कर्मियों ने लाइन ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी। ग्रामीण इलाके की सप्लाई भी दोपहर बाद सुचारु कर दी। जेई ट्रांसमिशन शमीम इकबाल नकवी ने बताया कि सभी लाइनें दुरुस्त हो गई हैं। अब किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed