फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity Corporation's fuse blows in the heat, unannounced power cuts disrupt supply

Amroha News: गर्मी में बिजली निगम का फ्यूज उड़ा, अघोषित कटौती से आपूर्ति बेपटरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's fuse blows in the heat, unannounced power cuts disrupt supply
अमरोहा। भीषण गर्मी और उमस के बीच जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अघोषित बिजली कटौती और बार-बार हो रही ट्रिपिंग ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दिन में किसी तरह समय कट जा रहा है लेकिन रात के समय बिजली संकट ने लोगों की नींद हराम कर दी है। बीती रात कंट्रोल के आदेश पर पांच घंटे इमरजेंसी कटौती की गई। जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रात के दौरान कई-कई बार बिजली ट्रिप हो जाती है, जिससे आपूर्ति बार-बार बाधित होती रहती है। लगातार बिजली जाने के कारण घरों में लगे इन्वर्टर भी ठीक से चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में कूलर और एसी भी कुछ ही देर में बंद होकर शोपीस बन जाते हैं। भीषण उमस के कारण कमरों के अंदर रहना मुश्किल हो गया है। लोग पूरी रात बेचैनी में जागकर गुजारने को मजबूर हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है, जिनकी तबीयत पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बिजली कटौती के चलते घरों में सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो गई है। रात के समय बार-बार बिजली जाने से लोगों को छत पर या घर के बाहर भी जाना पड़ रहा है, लेकिन उमस और गर्मी के कारण वहां भी राहत नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बिजली संकट की स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। लगातार हो रही ट्रिपिंग और अघोषित कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रात में इमरजेंसी कटौती की जा रही है। अमरोहा, नौगावां सादात, गजरौला और हसनपुर डिवीजन में कंट्रोल के आदेश पर बिजली काटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
कंट्रोल रूम में रोजाना आ रही 100 शिकायतें
अमरोहा। ऊर्जा निगम ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एक कंट्रोल रुम बनाया है। जिसका नंबर 9193331320 है। अगर किसी उपभोक्ता को किसी प्रकार की परेशानी हो तो वह कंट्रोल रूम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। गर्मी के मौसम में रोजाना करीब 100 शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। ज्यादातर बिजली कटौती और आपूर्ति न मिलने की आ रही हैं।
....
फसलों की सिंचाई पर असर
पर्याप्त बिजली न मिलने की वजह से फसलों की सिंचाई पर भी संकट खड़ा हो रहा है। गांवों में घरेलू बिजली की समस्या भी हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों तो अपना समय जैसे-तैसे काट ही लेते हैं लेकिन सबसे बड़ी समस्या फसलों की सिंचाई की आ रही है। इस समय गन्रा और चारे को पानी की जरूरत है।
....
रोजाना औसत जल रहे बीस ट्रांसफार्मर
गर्मी के मौसम में विभागीय अधिकारियों की मानें तो रोजाना जिले भर में 20 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। जिससे आपूर्ति पर असर पड़ता है। गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर भी लोड नहीं ले पा रहे हैं। बिजलीघरों में इनको ठंडा करने के लिए कूलर चलाए जा रहे हैं।

...
कंट्रोल के आदेश पर जिले भर में इमरजेंसी कटौती की जा रही है। ज्यादातर रात में कटौती की जाती है। हालांकि प्रयास यही रहता है कि उपभोक्ताओं को गर्मी में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति मिल सके। आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed