फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Elderly woman killed, grandson injured in truck collision

Amroha News: ट्रक की टक्कर से बुजुर्गा महिला की मौत, पोता घायल

Sun, 05 Oct 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman killed, grandson injured in truck collision
हसनपुर (अमरोहा)। रहरा-हसनपुर मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव पतेई खादर निवासी वृद्धा अजीजन (70) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका पोता समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर निवासी अजीजन शनिवार को अपने पोते समीर के साथ हसनपुर से दवाई लेने के लिए गई थीं। दवाई लेकर वापस लौटते समय हसनपुर-रहरा मार्ग पर तीसरे मिल के सामने ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर के बाद बाइक खाई में जा गिरी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने अजीजन को मृत घोषित कर दिया। उधर, समीर को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि घायल का उपचार कराया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed